अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। जहां चुनाव में हैं, वहां विशेष सावधानी बरती जा रही है। बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पहले चरण से भी ज़्यादा कड़ी हैं। जिन ज़िलों में मतदान होगा, उनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं, जैसे भारत-नेपाल सीमा से लगे सात ज़िले। अंतरराज्यीय सीमा से लगे ज़िलों में भी चुनाव हो रहे हैं। इन राज्यों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और इन राज्यों के डीजीपी से बातचीत भी हो चुकी है। डीजीपी ने कहा कि आम लोगों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें, कुछ भी संदिग्ध गतिविधि महसूस होने पर पुलिस को फौरन जानकारी दें। 6 नवंबर को बिहार विधानसभा की 121 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। अब दूसरे और अंतिम चरण में बिहार के 20 जिलों की शेष 122 सीटों पर सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो रहा है। सभी बूथों पर सोमवार दोपहर बाद ही कड़ी सुरक्षा के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन समेत तमाम चुनावी संसाधन पहुंचा दिए गए। सुबह 5:00 से 6:00 के बीच राजनीतिक दलों के एजेंट के सामने मॉक पोल की प्रक्रिया होगी। सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो जाएगा।

Change Language