असली नायक विजय , विजय विजय की , ताज जनता की : तमिलनाडु का बदलता इतिहास , TVK को राज

सत्ता स्थायी नहीं रहता किसी का , हमारे बीच में ही कल का भविष्य हो सकता है । चाहे वह आम हो या खास या हो कोई विजय ।

सच में अगर किस्मत हो तो थलापति विजय जैसी. सिनेमा से सियासत में नए-नए आए. तमिलनाडु में राजनीतिक पार्टी टीवीके बनाई. महज दो साल की मेहनत में बड़े-बडे़े सियासी धुरंधरों को पानी पिला दिया. तमिल सुपरस्टार विजय की राजनीति में एंट्री किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी। जीत के पीछे बड़ी भूमिका उनके कैंपेन की भी रही, जो कि लगभग पूरी तरह से डिजिटल था।

उनके चुनावी कैंपेन को उबाऊ तरीकों से बिल्कुल अलग किसी फिल्म के रिलीज इवेंट की तर्ज पर डिजाइन किया गया था। विजय अपने लाखों चाहने वालों को डिजिटल सुनामी में बदलने में कामयाब रहे। अपने कैंपेन में उन्होंने सोशल मीडिया, AI और होलोग्राम जैसी तकनीक का ऐसा सटीक इस्तेमाल किया कि उनके विरोधी उसका जवाब न दे सके। उनकी जीत ने चुनाव प्रचार की डिजिटल ताकत को नया आयाम दिया है। अब एक्टर विजय टीवीके की सरकार बना रहे हैं. जी हां, तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज है. टीवीके अपने नंबर गेम को बेहतर करने में जुट गई है. यह तय है कि तमिलनाडु में गठबंधन की ही सरकार बनेगी. थलापति विजय की पार्टी टीवीके लीड करेगी. मगर सवाल है कि आखिर टीवीके को कौन-कौन सपोर्ट कर रहा है? इस बीच खुद एक्टर विजय के सामने चलकर खुशखबरी आई है.

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एआईएडीएमके के कई विधायक थलापति को अपना समर्थन देना चाहते हैं. यह ठीक वैसे ही है, जैसे किसी को प्यास लगी हो और कुआं खुद चलकर उसके पास आए. जी हां, एआईएडीएमके (AIADMK) के दो-तिहाई से अधिक विधायक चेन्नई में राज्यसभा नेता सीवी षणमुगम के दफ़्तर में इकट्ठा हुए. मकसद थलापति विजय को अपना समर्थन देना. थलापति विजय के सर्मथन में एआईएडीएमके विधायकों का जुटान पार्टी में फूट का संकेत है. जो भी हो अब विजय तमिलनाडु का असली तलाइवा

Change Language