चौतरफा महंगाई, जनता पूछ रही कब आएंगे अच्छे दिन?

एलपीजी महंगा , बाजार में हर चीज महंगा , चौतरफा महंगाई ही महंगाई , सरकार का मौन और नेताओं का फिजूलखर्ची देख जनता पूछ रही है क्या यही है अच्छे दिन ? अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 50 डॉलर प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है जो जनवरी में एक समय 26-27 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया था।

कहा जाए कि मोदी सरकार में अगर किसी के अच्छे दिए आएं हैं तो वो है महंगाई। सरकार का अच्छे दिनों का नारा अब मंहगे दिनों में बदल गया है। सरकार ने सर्विस टैक्स बढ़ाकर हर चीज महंगी कर दी। रही सही कसर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर पूरी कर दी। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव रिकॉर्ड स्तर तक गिर चुके हैं। इसी तरह गैर-सब्सिडी बाले घरेलू सिलेंडर की भी किमतोॆं में बढ़ोतरी कि गई है। यहां तक की दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।

दूध भी हुआ महंगा

सूत्र की मानें, महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका लगने वाला है। अमूल का दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो सकता है। देश की सबसे बड़ी दूध उत्पादक कंपनी अमूल इंडिया दूध के दाम बढ़ा सकता है और इसकी शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से की जा सकती है। जाहिर है इससे आम आदमी की रसोई का बजट बढ़ने वाला है।

5 सप्ताह में पेट्रोल 7.47 रुपए, डीजल 9.76 रुपए महंगा

अंतर्राष्ट्रीय बजार में तेल के दामों में हाल की तेजी के बीच भारत में पिछले पांच सप्ताह में पेट्रोल कुल मिलाकर 7.47 रुपये और डीजल 9.46 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इस तरह इन ईंधनों के दाम पिछले एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 50 डॉलर प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है जो जनवरी में एक समय 26-27 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रचलित मूल्यों और रुपये की विनिमय दर में घट-बढ़ के हिसाब से देश की सरकारी तेल कंपनियां ईंधन के खुदरा मूल्यों की हर पखवाड़े समीक्षा करती है।

15 फीसदी हुआ बढ़ा सर्विस टैक्स

एक जून से कृषि कल्याण उपकर (केकेसी) लागू हो गया है। केकेसी के लागू होने से कुल सर्विस टैक्स बढ़कर 15 फीसदी हो गया है, जो कि अभी तक 14.5 फीसदी था। रेस्त्रां में खाना, माल ढुलाई, पंडाल, इवेंट, कैटरिंग, आईटी, स्पा-सैलून, होटल, बैंकिंग आदि सेवाएं महंगी हो जाएंगी। कार, हेल्थ पॉलिसी लेने या उसे रिन्यू करने पर बढ़ा हुआ सर्विस टैक्स देना होगा।

टूर ऑपरेटर और कंपनियों से टूर पैकेज लेकर देश या विदेश घूमने जाने पर बढ़ा हुआ सर्विस टैक्स देना होगा।  बता दें कि मोदी सरकार ने बजट के दौरान 0.50त्न कृषि कल्याण सेस लाने का एलान किया था। इसके जरिए वो कृषि और किसानों की स्कीम्स के लिए 5 हजार करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके अलावा सभी बैंक भी अपने सर्विस चार्ज में बढ़ोत्तरी का एलान कर चुके हैं। ऐसे में यदि आप खर्च के बाद बचत के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये भी महंगा हो जाएगा।

गैर रियायती गैस सिलेंडर महंगा

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद सरकार ने गैर रियायती गैस सिलेंडर और हवाई सफर भी महंगा कर दिया है। बिना सब्सिडी वाली एलपीजी गैस के सिलिंडर के दाम में 50 से ज्यादा रूपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि विमान ईंधन (एटीएफ) के मूल्य में 9.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने से हवाई टिकटों की कीमतों पर इसका असर पडे़गा।

आप यह समझें एलपीजी महंगा , बाजार में हर चीज महंगा , चौतरफा महंगाई ही महंगाई , सरकार का मौन और नेताओं का फिजूलखर्ची देख जनता पूछ रही है क्या यही है अच्छे दिन ?

Change Language