धर्म और विकास को महत्व देते दिख रहे हैं मुख्यमंत्री सम्राट

इस्कॉन मंदिर और गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

16 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती करने के पश्चात् रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया और रथ की रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुँचकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती की, रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया तथा रथ की रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इन सभी जगहों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाया की वह धर्म और विकास को एक दूसरे का प्रेरक मानते हैं यानि धर्म को धारण कर भी विकास को पाया जा सकता है ।

Change Language