न्यूजीलैंड-इंग्लैंड पहला टी-20 बेनतीजा रहा:क्राइस्टचर्च में बारिश की वजह से एक ही पारी हो सकी; सैम करन ने 49 रन बनाए

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 बेनतीजा रहा। बारिश की वजह से शनिवार को इंग्लिश टीम ही पूरे 20 ओवर खेल सकी। न्यूजीलैंड की बैटिंग नहीं आई। टॉस जीतकर कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने बॉलिंग का फैसला किया।

ऑलराउंडर सैम करन के नाबाद 49 रन की बदौलत इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। यह टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का लोएस्ट फर्स्ट इनिंग टोटल भी रहा।

Change Language