हम वो खेल नहीं खेलते-सांसद मनोज झा

अब कुछ ही देर में बिहार में 2 चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगेंगे। बिहार की जनता ने किस पार्टी के किस नेता कि किस्मत में क्या लिखा है, यह कुछ देर बाद सामने आने लगेगा और शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा।

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी और आज इनके नतीजें सामने आने वाले हैं। बिहार की जनता ने किस पार्टी के किस नेता कि किस्मत में क्या लिखा है, यह कुछ देर बाद सामने आने लगेगा और शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा। राजद सांसद मनोज झा ने चुनाव के नतीजों से पहले कहा, ‘हम बिहार की उम्मीद और आशा के साथ हैं। बिहार बदलाव की ओर अग्रसर है। दोपहर बाद तक सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। बदलाव तेजस्वी जी के नेतृत्व में और महागठबंधन के साथ।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एग्जिट पोल को तो मैं मानता हूं कि ये कैपिटल का खेल है, बाजार का खेल है और शहन-शाह का खेल है। हम वो खेल नहीं खेलते।’ आज जीत होगी बिहार की, आज बिहार की जीत होगी, बिहार की तकदीर और तस्वीर को बदलने के लिए…NDA चंद घंटो की मेहमान है। आज दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है।’

Change Language