ज्योति सुरेखा वेन्नम ने वर्ल्ड कप फाइनल में ब्रॉन्ज जीता:पहली भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाज बनीं; ब्रिटेन की एला गिब्सन को 150-145 से हराया

भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार वर्ल्ड कप फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाज बन गई हैं। नानजिंग में आयोजित इस टूर्नामेंट में ज्योति ने ब्रिटेन की वर्ल्ड नंबर 2 तीरंदाज एला गिब्सन को 150-145 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार मेडल जीता ज्योति ने एला गिब्सन के खिलाफ पांच राउंड में लगातार 15 परफेक्ट 10 स्कोर करके 150-145 से जीत हासिल की। यह ज्योति का वर्ल्ड कप फाइनल में पहला मेडल है। इससे पहले वह 2022 (त्लाक्सकाला) और 2023 (हरमोसिलो) में वर्ल्ड कप फाइनल में हिस्सा ले चुकी थीं, लेकिन दोनों बार पहले दौर में बाहर हो गई थीं।

क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी तीरंदाज को हराया 29 साल की ज्योति एशियन गेम्स चैंपियन है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अमेरिका की एलेक्सिस रुइज को 143-140 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Change Language