जोक्स, हंसी और कॉमेडी का बादशाह, शेखर सुमन

20 साल से टीवी पर एक ही तरह के जोक्स, नकली हंसी और स्क्रिप्टेड कॉमेडी बेचने वालों की बादशाहत को 40 साल पुराने खिलाड़ी ने सिर्फ 40 दिनों में हिला दिया

शेखर सुमन ने आते ही नेताओं पर खुलकर वार किए, सिस्टम की पोल खोली और वही बेबाक राजनीतिक कॉमेडी वापस ले आए जिसे टीवी ने सालों पहले मार दिया था। उधर करोड़ों फीस लेने वाले स्टार्स आज भी कपड़े बदल-बदल कर वही घिसे-पिटे एक्ट कर रहे हैं, जिससे जनता अब पूरी तरह बोर हो चुकी है. कहते हैं शेर बूढ़ा नहीं होता और शेखर सुमन ने साबित कर दिया कि असली कलाकार TRP नहीं, कंटेंट से राज करता है ।

तो चलिए मिलिए शेखर सुमन और कपिल शर्मा से जो आज का सबसे बड़ा कॉमिक केरेक्टर हैं। शेखर सुमन का करियर 40 साल पुराना है फ़िल्म इंडस्ट्री में, जबकि कपिल शर्मा 20 साल से यहाँ है। पर 40 साल वाले ने 20 साल वाले के शो की लंका मात्र 40 दिनों में ही लगा दी है. शेखर ने पोलिटिकल कॉमेडी की नई स्टाइल से नेटफ्लिक्स के शो की रेटिंग एक महीने में ही डाउन कर दी है। 10 साल से कपिल राजनीती के खिलाफ एक शब्द नहीं बोले थे. उनके प्रोग्राम में वही घिसे पिटे जोक्स और पहनावा बदल बदल कर एक्टिंग करने वाले लोगों से पब्लिक ऊब गयी. शेखर ने आते ही पुराने अंदाज़ में नेताओं की पोल खोल बेबाक अंदाज़ में करके जनता को अपनी तरफ खींचा है. खबर है कि कपिल पर लगातार राजनीती के विरूद्ध बोलने के लिए दबाव बन रहा है पर सरकार के दवाब में सुनील ग्रोवर और अर्चना नहीं मान रहे हैँ. जिससे शो की TRP डाउन है फिलहाल. नेटफ्लिक्स कपिल की फीस भी घटा सकता है इस मुद्दे पर. करोड़ों की नेट वर्थ वाले स्टार को सालों बाद आये एक गुमनाम से कलाकार ने फीका कर दिया है। कहते हैँ शेर कभी बूढ़ा नहीं होता और शेखर ने ये बात साबित कर दी है..

Change Language