Botany.Com किताब का World Book Fair में लोकार्पण किया गया।

NCERT के शुद्ध तथ्यों पर आधारित, त्रुटिरहित, वैज्ञानिक, सरल और स्पष्ट, व्याख्या, Exam-Oriented दृष्टिकोण से तैयार प्रो डॉ राजकुमार गुप्ता की किताब Botany. Com का आज World Book Fair में लोकार्पण किया गया।

प्रो गुप्ता ने इस पुस्तक को उन लाखों छात्रों और अभिभावकों को समर्पित किया, जो बॉटनी के बारे में सच्चे मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं। किताब के लेखक प्रो डॉ राजकुमार गुप्ता एवं समारोह में उपस्थित अन्य शिक्षकों ने बताया कि यह एक किताब नहीं, एक मिशन है भारत के बच्चों को सही शिक्षा उपलब्ध कराने का। शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, एक उत्तरदायित्व है — जो किसी छात्र के जीवन की दिशा और भविष्य को निर्धारित करता है। दुर्भाग्य से, आज की कोचिंग इंडस्ट्री इस उत्तरदायित्व को व्यावसायिक लाभ के लिए त्याग चुकी हैं।

प्रो डा राजकुमार गुप्ता ने प्रमाण सहित बताया कि वर्षों से PHYSICSWALLAH,  Aakash-Byju,  Khan sir, Allen, Bansal, Unacademy जैसे सभी बड़े कोचिंग  के botany और Zoology के पाठ्यक्रमों में हजारों गलतियां हैं। गलतियों का प्रमाण सहित सूचना और उसका सही उत्तर उपलब्ध कराने के बाद भी कोई सुधार नही किया है- आज भी हजारों गलतियां पढा रहे हैं।इस स्थिति में, यदि कोई शिक्षक मौन रह जाए — तो वह भी इस अपराध का सहभागी बन जाता है। मैं मौन नहीं रह सकता। मैंने उन सभी गलतियों को प्रमाण सहित प्रस्तुत किया, उनके नि:शुल्क समाधान भी दिए। और एक वैकल्पिक समाधान प्रस्तुत करने का भी संकल्प लिया। वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शुद्ध रूप से NCERT आधारित NEET  और +2 के लिए यह पुस्तक- Botany. Com, उसी संकल्प का परिणाम है।

कोचिंग सेंटर वाले किस तरह से बच्चों को गलत पढ़ाकर उसके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे को देखने के लिए यह लिंक ओपन करें-

यह केवल एक पुस्तक नहीं- एक मिशन है। एक शिक्षक का, एक नागरिक का, एक अभिभावक का जो चाहता है कि देश का कोई भी बच्चा केवल सत्य और वैज्ञानिक शिक्षा पाए। प्रो गुप्ता ने बच्चों से आह्वान किया- believe in yourself, No one can do better than you!  सभी छात्र, +2 स्कूल, NEET कोचिंग और सभी शिक्षकों से इस किताब के द्वारा बेहतर अध्ययन अध्यापन का आग्रह किया।

Change Language