निष्पक्षता की मिसाल बने अख़बार ने पत्रकारों और साहित्यकारों को किया सम्मानित, डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह सहज़,
हरदा, मध्य प्रदेश

चुनौतियों और आर्थिक अभावों के बावजूद अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता से निरंतर रोशनी बिखेर रहे साप्ताहिक समाचार पत्र ‘नगरकथा’ ने अपने सफल 46 वर्ष पूर्ण कर 47वें वर्ष में प्रवेश किया। इस स्वर्णिम अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को ईश्वर रेस्टोरेंट, न्यास कॉलोनी, इटारसी में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। चुनौतियों के बीच संपादक महोदय की अनुकरणीय निष्ठा वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों और संसाधनों की कमी के बावजूद ‘नगरकथा’ ने अपनी निष्पक्षता और लोकप्रियता को बनाए रखा है। इसमें संपादक महोदय का योगदान अविस्मरणीय है, जो इस आयु में भी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। इस सफ़र को सफ़र बनाने में प्रबंध संपादक दिनेश थापक, संपादक महोदयपरम आदरणीय जम्मू सिंह उप्पल, सह-संपादक और ‘नगरकथा’ की पूरी सहयोगी टीम का समर्पण सराहनीय रहा है।

लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्व,, कार्यक्रम में महादेवी वर्मा पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार मान. श्री अशोक जमनानी ने “लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्व” विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक मान. डॉ. सीतासरन शर्मा एवं इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष मान. श्री पंकज चौरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। साहित्यकारों व पत्रकारों का सम्मान,, समारोह में निष्पक्ष पत्रकारिता और साहित्य सेवा के लिए कई हस्तियों को स्मृति चिन्ह व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में हरदा (म.प्र.) के डॉ. मुश्ताक अहमद शाह ‘सहज’ को उनके विशेष साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, साहित्यकार और पत्रकार उपस्थित रहे।




