अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। रायबरेली में चार बच्चो की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चार बच्चो की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति घनश्याम ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस का प्रेशर बनने पर पत्नी प्रेमी के साथ थाने में पहुंची और कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। महिला 20 नवम्बर को घर से गायब हुई थी। जानकारी के अनुसार,चार बच्चों की मां मनीषा प्रेमी योगेंद्र के घर पर रह रही है। प्रेमी पास के ही गांव का रहने वाला है। पति डीह थाना क्षेत्र की रहने वाला है। महिला को सोशल मीडिया के जरिये प्रेमी योगेंद्र से प्यार हुआ था।

