सालों बाद महिमा चौधरी आपको गुदगुदाने आ रही है । महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने सिद्धांत राज सिंह की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में साथ नजर आने वाले हैं, जो 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को लेकर काफी दिनों से सोशल मीडया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसकी कास्ट फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, जो दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए खुशखबरी है। मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 19 दिसंबर, 2025 को थिएटर में आएगी। इस अनाउंसमेंट के साथ एक प्रमोशनल पोस्टर भी था, जिसमें लीड जोड़ी के बीच शादी के एक खास पल को दिखाया गया था। सिद्धांत राज सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो समाज और परिवार के दबाव में अपने विधुर पिता के लिए नई दुल्हन ढूंढने का इरादा कर लेता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कहानी प्यार, पारिवारिक रिश्तों और अचानक आने वाली कॉमेडी सिचुएशन के विषयों को दिखाती है। इस फिल्म में व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया और श्रीकांत वर्मा जैसे कलाकार हैं, जो महिमा चौधरी और संजय मिश्रा के साथ अपने बेहतरीन किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। अपने रोल के बारे में बात करते हुए 62 साल के दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा, ‘दुर्लभ प्रसाद एक ऐसा किरदार है जिसे आप उसकी सादगी और मासूमियत के लिए पसंद करेंगे। इमोशन के साथ कॉमेडी हमेशा खास होती है और इस फिल्म में दोनों ही भरपूर हैं। मैं दर्शकों को इस अनोखे दूल्हे और उसके उतने ही अनोखे सफर से मिलने के लिए उत्साहित हूं।
