मोबाइल यूनिट उत्तर भारत में यूपी, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के वंचित समुदायों में निःशुल्क निवारक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगी

इंडिया यामाहा मोटर (IYM) प्रा. लि. ने आज गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा के सहयोग से उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं से युक्त मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट का शुभारंभ किया। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत दान की गई यह विशेष यूनिट उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के वंचित समुदायों तक आवश्यक कैंसर स्क्रीनिंग सेवाएँ नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। मोबाइल यूनिट अत्याधुनिक एक्स-रे,मैमोग्राफी और स्त्री-रोग परीक्षण जैसी सुविधाओं के माध्यम से व्यापक कैंसर जांच प्रदान करेगी। जीआईएमएस के संचालन में यह यूनिट ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में नियमित शिविर आयोजित करेगी,ताकि जिन लोगों के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुँचना कठिन है,वे समय रहते जांच लाभ प्राप्त कर सकें। चिकित्सा,पैरामेडिकल तथा परिचालन संबंधी सभी व्ययइंडिया यामाहा मोटरद्वारा वहन किए जाएंगे।

इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए यामाहा मोटर इंडिया के कॉरपोरेट डायरेक्टर, अत्सुशी नागाशिमा ने कहा, “इंडिया यामाहा मोटर में हमारा मानना है कि स्वास्थ्य और कल्याण मजबूत और समृद्ध समुदायों की नींव हैं। इस मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट के माध्यम से हमारा उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों को समय पर निदान का अवसर देना है। यह पहल समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और लोगों के जीवन में सार्थक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उठाया गया कदम है।”

दुनिया भर में मोबाइलस्क्रीनिंग वैन यह साबित कर चुकी हैं कि वे दूरस्थ और वंचित जनसंख्या तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं। इसी जरूरत को समझते हुए इंडिया यामाहा मोटर और जीआईएमएस ने संयुक्त रूप से इस मोबाइल यूनिट का परिचालनप्रारंभ किया, ताकि निवारक स्वास्थ्य सेवाएँ सरलता से और पूर्णत: निःशुल्क वंचित लोगों तक पहुँच सकें। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण, अर्ध-शहरी और सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि इससे कैंसर का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सकेगा और उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाएगी। यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य और निवारक देखभाल के प्रति यामाहा की प्रतिबद्धता को पुन: स्थापित करती है और समाज में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव डालने वाले कार्यक्रमों में उसकी प्रमुख भूमिका को और सुदृढ़ करती है।
