वेनेजुएला में बवाल….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ डिनर किया। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है

एक तरफ अमेरिका की कार्रवाई की वजह से वेनेजुएला में बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ डिनर पर गए हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ बीती रात का डिनर किया। एलन मस्क ने खुद डिनर की तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ शानदार डिनर किया, 2026 बहुत ही शानदार होने वाला है!”एलन मस्क और वेनेजुएला के प्रमुख नेता निकोलस मादुरो की पुरानी दुश्मनी है और मस्क, ट्रंप के साथ ऐसे वक्त में बैठकर डिनर कर रहे हैं, जब ट्रंप ने मादुरो पर अटैकिंग रुख अपनाया हुआ है। जब मादुरो की गिरफ्तारी हुई थी, तब भी एलन मस्क ने ट्रंप को बधाई दी थी। दरअसल ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था, “अमेरिका सेना ने गुप्त अभियान में मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है।” ट्रंप के इस बयान के बाद एलन मस्क ने खुशी जाहिर की थी और एक्स पर पोस्ट कर कहा था, “बधाई हो राष्ट्रपति ट्रंप, ये पूरी दुनिया के लिए एक जीत है। हर जगह मौजूद दुष्ट तानाशाहों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। वेनेजुएला समृद्धि और खुशहाली की हकदार है।” 

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद मस्क ने किया था बड़ा ऐलान

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने वेनेजुएला के नागरिकों को एक महीने के लिए फ्री इंटरनेट देने का भी ऐलान किया था। 

मादुरो ने मस्क को बताया था अपना कट्टर दुश्मन

गौरतलब है कि मादुरो ने मस्क को अपना कट्टर दुश्मन बताया था और वेनेजुएला में एक्स पर बैन लगाया था। मस्क भी मादुरो को तानाशाह बताते रहे हैं।

Change Language