बिहार प्रतिभा सम्मान, यूपीएससी पास कर बिहार को गौरवान्वित करने वालों को किया गया सम्मानित

“बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह – 2026” का आयोजन आज नई दिल्ली में किया गया, जहाँ सिविल सेवा (UPSC/BPSC) में सफल हुए प्रतिभाशाली युवा, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कला, संस्कृति, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बिहार के गौरवों को सम्मानित किया गया।

बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि विश्व को ज्ञान, संस्कृति, लोकतंत्र और नेतृत्व की दिशा देने वाली एक महान सभ्यता का नाम है। यही वह धरती है जहाँ से नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविख्यात शिक्षा केंद्रों ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया, जहाँ से चाणक्य की नीति, आर्यभट्ट का विज्ञान और भगवान बुद्ध का संदेश पूरी दुनिया तक पहुँचा। आज हम अपने गौरवशाली अतीत को केवल याद न किया गया , बल्कि उसे नई पीढ़ी के माध्यम से पुनर्जीवित किया गया ।

“बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह – 2026” का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जहाँ सिविल सेवा (UPSC/BPSC) में सफल हुए प्रतिभाशाली युवा, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कला, संस्कृति, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बिहार के गौरवों को सम्मानित किया गया । बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह हर साल ब्रजेश जी के द्वारा आयोजित किया जाता है ।

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले कई बिहारवासियों ने इस कार्यक्रम में अपने परिवार और विशेष रूप से अपने बच्चों के साथ पधारें। बच्चे अपने सामने UPSC अधिकारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी, सफल उद्यमी, कलाकार और समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को देखा, उनसे संवाद किया और उनकी संघर्षगाथा को सुना।

आज हमारे बच्चों को केवल किताबों से नहीं, बल्कि जीवंत उदाहरणों से प्रेरणा की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम ऐसी ही प्रेरणा का मंच बना। सब मिलकर बिहार की प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों का सम्मान दिया । आज दिल्ली NCR के आसपास रहने वाले सम्पूर्ण बिहारवासी क्षेत्र, जाति, वर्ग और राजनीतिक विचारों से ऊपर उठकर बिहार की नई पहचान गढ़ने के लिए एकजुट हुए ।

सच ही कहा गया है समृद्ध, शिक्षित, सक्षम और गौरवशाली बिहार का पुनर्निर्माण तभी संभव है, जब हम अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे और अगली पीढ़ी को उनसे जोड़ेंगे ।

Change Language