Bihar Election- एकतरफा लहर थी- भाजपा

बिहार में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने और एग्जिट पोल के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिलेगा और जीत होगी। भाजपा ने जोर देकर कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदाताओं के बीच ‘एकतरफा लहर’ थी।

बिहार चुनाव के Exit Poll भाजपा-जदयू और अन्य दलों के एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलते हुए बताया गया है। एग्जिट पोल पर भाजपा का पहला बयान सामने आ गया है।बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो चुका है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों और 11 नवंबर को 122 सीटों के लिए वोटिंग हुई है। अब जनता और राजनीतिक दलों सभी को इंतजार 14 नवंबर का है जब निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि, परिणाम से पहले कई संस्थानों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एग्जिट पोल में NDA गठबंधन को भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया जा रहा है। पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के निराशाजनक प्रदर्शन की संभावना जताई गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने और एग्जिट पोल के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिलेगा और जीत होगी। भाजपा ने जोर देकर कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदाताओं के बीच ‘एकतरफा लहर’ थी।

बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- “इस चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया है। इसका प्रमाण ऐतिहासिक रूप से दर्ज मतदान प्रतिशत है। यह बिहार की जनता की अपनी लोकतांत्रिक चेतना में अटूट आस्था का भी परिचायक है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिस प्रकार माताओं, बहनों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है, उससे यह स्पष्ट है कि बिहार एक बार फिर विकास, सुशासन, स्थिरता, शांति और समृद्धि की निरंतरता के लिए राजग को चुनने जा रहा है।”

Change Language