IPL में अनसोल्ड खिलाड़ी ने रचा इतिहास 69 गेंद में बना डाला हाईएस्ट स्कोर

SA20 में नया कीर्तिमान बन गया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम डरबन सुपर जायंट्स के मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ने SA20 के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का कमाल कर दिया है।

IPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शे होप ने साउथ अफ्रीका की घरेलू T20 लीग SA20 लीग में अपने बल्ले से जोरदार जवाब दिया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए होप ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसा विस्फोटक शतक जड़ा, जिसने पूरे टूर्नामेंट में हलचल मचा दी। डरबन के किंग्समीड में खेले गए SA20 2025-26 के 16वें मुकाबले में शे होप ने 60 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा किया। होप ने नाबाद 118 रनों की पारी खेली। शे होप ने अपनी इस शानदार पारी की बदौलत SA20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड काइल वेरेने के नाम पर था। वेरेन ने साल 2024 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए MI केप टाउन के खिलाफ 116 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

ओपनिंग साझेदारी ने रखी मजबूत नींव

शे होप की धमाकेदार पारी के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। प्रिटोरिया की पारी की शुरुआत शाई होप और कॉनर एस्टरह्यूजेन ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11 ओवरों में 101 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। एस्टरह्यूजेन 28 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन होप का आक्रमण जारी रहा। इसके बाद रोस्टन चेज क्रीज पर आए और उन्होंने भी होप का बखूबी साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रन की अहम साझेदारी हुई। चेज 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन शे होप अंत तक टिके रहे।

Change Language