आरा बक्सर फोर लेन , हादसों का सड़क क्यों बन गया ?

अनियंत्रित रफ्तार के युग में, वैसे तो देश का कोई भी फोर लेन सड़क सुरक्षित नहीं है। पर बिहार के आरा बक्सर फोर लेन पर रोज सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं-निर्मल सिंह, (बराढी बक्सर) अध्यक्ष, वीर कुँवर सिंह फाउंडेशन

जिस तरह हो रही हैं इस पर राष्ट्रीय नहीं तो कम से कम राज्य स्तर पर सरकार को समीक्षा के साथ शासन प्रशासन को कड़े नियम लागू करनी चाहिए़। हमारे आमलोग अभी भी रफ्तार से होनेवाली दुर्घटनाओं के प्रति सजग नहीं हैं। कारण आरा बक्सर फोर लेन पर होनेवाली दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है। कोई संबंधित सरकारी एजेंसी ध्यान तो दे दे। ज्यादातर दुर्घटनाएं स्पीड 100 या उससे अधिक पर हो रही हैं। 80 की स्पीड पर चलने को बाध्य कैसे किया जाय, समीक्षा कर, इस पर कड़ाई से पालन कराएं। अब ये काम तो सिर्फ सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने भर से नहीं होगा। ये कार्य सिर्फ दण्डाधिकारियों के डंडे से हीं शायद संभव हो।केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) यातायात प्रबंधन में फिसड्डी साबित हो रहा है।


सोशल मीडिया, यूट्यूबर एवं समाचार एजेंसियों से भी आग्रह कर रहा हूँ कि इस विषय को प्राथमिकता से लेकर सड़क सुरक्षा पर जागरूकता हेतु लेख एवं समाचार प्रकाशित प्रसारित करें। नागरिक जीवन की सुरक्षा का दायित्व सिर्फ सरकारी भरोसे पर नहीं छोड़ा जा सकता।माननीय केंद्रीय परिवहन मंत्री;टोल टैक्स आप सिर्फ चौड़ी सड़क पर चलने के लिए हीं नहीं लेते,यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा भी आपहि का दायित्व है। प्रिंट, इलेक्टॉनिक मीडिया एवं यूट्यूबर से अपील है कि जिस दिन आरा बक्सर फोर लेन पर जानलेवा हादसे न हों, उसे जरूर प्रकाशित/ प्रसारित करें कि आज के दिन आरा बक्सर फोर लेन पर कोई हादसा नहीं हुआ।
हरेक लोगों तक ये बात पहुंचाने का आप सशक्त माध्यम हैं।

Change Language