प्रकृति के आगोश में,जीवन और संघर्ष का सहज संतुलन

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह, सहज़,हरदा, मध्य प्रदेश

आसमान में छाए घने, काले-कजरारे बादल और दूर उफनती आकाशीय बिजली जहाँ एक ओर प्रकृति के रौद्र रूप का संकेत देती हैं, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे खेतों के बीच से गुजरती पगडंडी पर मवेशियों को हांकता हुआ चरवाहा ग्रामीण भारत की निश्चल और जीवंत तस्वीर पेश करता है। यह चित्र केवल प्राकृतिक सौंदर्य का दृश्य नहीं है, बल्कि मानव और प्रकृति के अटूट संबंध का एक सजीव प्रतीक है। कड़कती बिजली और घिरती घटाओं के बीच, भय के स्थान पर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते कदम चरवाहे के साहस और प्रकृति के साथ उसके सह-अस्तित्व को दर्शाते हैं। वर्षा की आहट जहाँ धरा की प्यास बुझाने का संदेश लाती है, वहीं मवेशियों के साथ घर लौटते यह कदम ग्रामीण जीवन के सरल, संतोषी और संघर्षशील पहलू की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हैं।

Change Language