​मां गौरी के लाल गजानन

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह ‘सहज’, हरदा, मध्य प्रदेश

​हे मां गौरी के लाडले, गजानन महाराज,आए तुम्हारे द्वार पर, रखो सबकी लाज।
​विघ्नहर्ता सिद्धिविनायक, करो कृपा की छांव, तुम्हारे ही सुमिरन से महके, मन का सूना गांव।
​हे मां गौरी के लाडले,गजानन महाराज…


​भाल पे सोहे सिंदूर-रोली, मोदक भोग सुहाए, मूषक की सवारी करके, नंदन घर-घर आए।
​बड़े कान से सुनो पुकार, छोटे मुख से दो वरदान, तुम्हारी अनुकंपा से ही, बनता हर एक काम।
​हे मां गौरी के लाडले, गजानन महाराज…
​शिव-पार्वती के हो प्यारे, तुम जग के आधार, एक दृष्टि से मिट जाए, जीवन का अंधकार।
​प्रथम पूज्य हे ज्ञान-शिरोमणि, रिद्धि-सिद्धि के दाता, जो ध्याए तुम्हें सच्चे मन से, मनवांछित फल पाता।
​हे मां गौरी के लाडले, गजानन महाराज…
​मंगलकर्ता दुखहर्ता तुम, महिमा अपरंपार, गजानन तेरे चरणों में, शीश झुकाए संसार।
​कृपा दृष्टि बनाए रखना, हे गणपति महाराज, जय गणेश जय गणेश देवा, गाए सकल जहान।

You may follow me on Fb – https://www.facebook.com/profile.php?id=61560490060207

X- https://x.com/withumashankar LinkedIn- https://www.linkedin.com/in/umashankar-singh-65870b2a/

Change Language