सुप्रीम कोर्ट के 10+ वर्षों के अनुभवी एडवोकेट, 35 साल के मीडिया अनुभव वाले पत्रकार, 13 किताबों के लेखक और देश की सबसे युवा सांसद ,ये है LJP की नई ड्रीम टीम

नई दिल्ली/पटना, 30 जनवरी 2026: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 12 नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। इस सूची में 3 लोकसभा सांसद, 2 विधायक, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और कई अनुभवी नेता शामिल हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी के आदेशानुसार निम्नलिखित 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
8 साल पूरे करने वाले दिग्गज को फिर मिला विश्वास
डॉ. अजय कुमार पांडेय – अनुभव का खजाना-पार्टी की सबसे बडे और चर्चित नियुक्ति डॉ. अजय कुमार पांडेय की है। जो 4C सुप्रीम लॉ इंटरनेशनल के संस्थापक और प्रबंध भागीदार (दिल्ली, मुंबई और दुबई में कार्यालय), 35 वर्षों का मुख्यधारा मीडिया अनुभव (भारत और विदेश दोनों में) , “Property Law Unveiled” सहित 13 पुस्तकों के लेखक, जिन्हें 8 साल का लंबा कार्यकाल पूरा करने के बाद पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता नामित किया गया है। यह चिराग पासवान का उनके अनुभव और योगदान पर अटूट विश्वास दर्शाता है। ज्ञात रहे डॉ. पांडेय का बहुआयामी व्यक्तित्व के साथ ही कानूनी विशेषज्ञ भी हैं जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में 10+ वर्षों का अनुभव रखने वाले सीनियर एडवोकेट हैं । डॉ. पांडेय का विजन: कानून को कोर्ट रूम से बाहर लाकर जनता तक पहुंचाना और कानूनी शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना।
तीन सांसदों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MBA/B.Com अरुण भारती (जमुई सांसद) – 45 वर्षीय अरुण भारती पार्टी के मुख्य सचेतक (Chief Whip) हैं। आप बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के Election In-Charge भी थे । आपने 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को जमुई (SC) सीट से शानदार जीत दिलवाई और आप पार्टी में विश्वासपात्र नेता है ।
राजेश वर्मा (खगड़िया सांसद) – चिराग के विश्वासपात्र/32 वर्षीय (जन्म: 15 अगस्त 1992) राजेश वर्मा युवा ऊर्जा और राजनीतिक समझ के धनी हैं। आप पूर्व डिप्टी मेयर, भागलपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (जून 2017 – दिसंबर 2022) थे और जुलाई 2020 में LJP (रामविलास) में शामिल होकर 2024 लोकसभा चुनाव में खगड़िया सीट से जीत दिलाई .
शांभवी चौधरी (समस्तीपुर सांसद) – जेन-Z का चेहरा- 26 वर्षीय (जन्म: 15 जून 1998) शांभवी 18वीं लोकसभा की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। आपके पिता अशोक चौधरी JDU के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं ।
राजू तिवारी – बिहार प्रदेश अध्यक्ष-46 वर्षीय (जन्म: 5 जुलाई 1979) राजू तिवारी जून 2021 से LJP (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं। शैक्षणिक पृष्ठभूमि: Master’s in Arts – Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University (1994) गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से। 2015: गोविंदगंज (पूर्वी चंपारण) से पहली बार विधायक/2025 बिहार विधानसभा चुनाव: गोविंदगंज से 32,683 वोटों के शानदार अंतर से जीत (96,034 वोट प्राप्त)/बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के Deputy Election In-Charge/पूर्व विधायक राजन तिवारी के भाई
मुरारी गौतम – पूर्व कांग्रेसी मंत्री-मुरारी प्रसाद गौतम की नियुक्ति राजनीतिक रणनीति का बेहतरीन उदाहरण है। आप 2020: कांग्रेस के टिकट पर चेनारी (SC, रोहतास जिला) से विधायक चुने गए/ 2022-2024: महागठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री रहे और आप अनुभवी प्रशासक और रणनीतिकार है ।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां:
धीरेंद्र कुमार सिन्हा ‘मुन्ना’-राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता (मौजूदा पद)-नवादा-पटना-दिल्ली से सक्रिय-पार्टी के संचार और मीडिया रणनीति के प्रमुख
राजेश भट्ट, पत्रकार-पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय योगदान
बिनीत सिंह-युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व
रितेश कुमार शर्मा-पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका
आलोक रंजन-सामाजिक समीकरण में सक्रिय
प्रणब कुमार, अध्यक्ष, युवा- संगठनात्मक मजबूती में योगदान
चिराग पासवान का ‘MY’ (महिला-Mahila और युवा-Youth) फॉर्मूला इस नियुक्ति में साफ दिखता है। यह जातीय और सांप्रदायिक समीकरण से परे एक नया राजनीतिक मॉडल है। ये 12 राष्ट्रीय प्रवक्ता पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया में पार्टी का पक्ष रखेंगे,सोशल मीडिया पर पार्टी की आवाज बनेंगे,विभिन्न मंचों पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे,जनता की समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाएंगे। चिराग पासवान ने साबित कर दिया है कि वे अपने पिता स्व. राम विलास पासवान की विरासत को न केवल संभाल रहे हैं, बल्कि उसे नए आयाम दे रहे हैं।