अमेरिका ने घटाया टैरिफ: सवाल , विवाद, कमेन्ट, मजबूरी , खुशी और गम अपार

‘मोगैम्बो खुश हुआ क्या आपको भी लगता है ? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में कटौती की घोषणा के बाद भारत में सियासत तेज हो गई है। ट्रंप ने भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में कटौती की घोषणा के बाद भारत में सियासत तेज हो गई है। ट्रंप ने भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया, लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से बात करने के थोड़ी देर बाद ही ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब ज्यादा तेल वेनेजुएला से खरीदेगा। 

कांग्रेस का मोदी पर बड़ा हमला

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के सामने दबाव में दिख रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “वॉशिंगटन में साफ तौर पर मोगैम्बो खुश है। हाल के कई अहम फैसले सीधे वॉशिंगटन से घोषित किए गए हैं, न कि नई दिल्ली से। पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच खुली गर्मजोशी दिखती थी, लेकिन अब मोदी उनके सामने असहज नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे प्रधानमंत्री ने कहीं न कहीं “हार मान ली है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते को सरकार भले ही बड़ी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रही हो, लेकिन इसे किसी भी सूरत में “फादर ऑफ ऑल डील्स” नहीं कहा जा सकता।

पीएम मोदी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए X पर लिखा: “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद।” मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी आगे और मजबूत होगी।

Change Language