बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेताओं के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भी शामिल किया गया है. वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है. इनके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं.भोजपुरी सितारों की इस एंट्री से बिहार की सियासत में नया जोश देखने को मिल रहा है. पवन सिंह बीजेपी में दोबारा एंट्री के बाद से उनके आरा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी. लेकिन, बाद में उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी के साथ जुड़े रहेंगे. ऐसे में पवन सिंह का नाम अब स्टार प्रचारकों की सूची में जुड़ गया है/
Bihar Election 2025: BJP-कांग्रेस ने जारी की अपने-अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट। Pawan Singh
Umashankar Singh
- Related Post
- Breaking