कैट द्वारा भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा

कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) राष्ट्रीय द्वारा 1 से 4 मई 2026 को भारत मंडपम में स्वदेशी समानों का मेला लगेगा इस मेले में बिहार से भी स्वदेशी समानों का स्टाल होगा और बिहार के उद्यमियों को भी एक बड़ा मार्केट उपलब्ध होगा।

यह मेला भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का मेला होगा। इस मेले का उद्घाटन संभवतः माननीय प्रधानमंत्री जी करेंगे और समापन माननीया राष्ट्रपति महोदया के द्वारा होगा। कैट बिहार ने बताया कि इस मेले का सुपरविजन माननीय पियूष गोयल जी कर रहे हैं। कैट बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा दिनांक 07 जनवरी को दिल्ली जा रहे हैं जो इस मेले की तैयारी की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

इस मेले मे मखाना, मधुबनी पेंटिंग का सामान, के साथ बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा भी होगा। इस मेले मे भारत के अलावा देश विदेश से भी लोग शामिल होंगे।

Change Language