रहिमन चुप हो बैठिये, देखि दिनन के फेर।
जब नीके दिन आइहैं, बनत न लगिहैं देर॥

नर्क किसे कहते हैं? नर्क उस जगह और हालात का संयोग है। जहां वेदना तो होती है पर सम्वेदना मर जाती है। नर्क अक्सर सुंदर होता है वह आकर्षित करता है। और हमें पहले उसकी आदत होने लगती है फिर लत लग जाती है फिर हमें स्वर्ग के सारे उपक्रम बकवास लगते हैं। हमें गटर का पानी भाता है फिर गंगाजल बदबू मारता है गटर के गिंडोले बनकर नारकीय गौरवान्वित होते हैं ठीक वैसे ही जैसे हम सदियों से विश्व गुरु हैं। उस दुनिया के महानायक जो हमें जानती नहीं और हम उसे हर सुबह संकेतों में बताते हैं कल हम गुलाब जामुन थे।

मंदिर-मस्जिद, नमाज, कांवड़ यात्रा, शहरों के नाम बदलना सब ठीक है..वर्ल्ड टूर,फ़ोटोग्राफ़ी,reels सब स्वीकार्य है..लेकिन पढ़े लिखे नौकरी के लिए स्ट्रगल करते युवाओं को अब भी नहीं सुना गया तो भविष्य में क्रांति देखने को मिल सकती है..उनकी समस्या रोजगार है,पेपर लीक है..उनको किक नहीं मिलता किसी कॉन्ट्रोवर्शियल न्यूज से..उम्मीद करता हूँ कॉकरोच जनता पार्टी का हाल अन्ना आंदोलन जैसा नहीं होगा..कोई केजरी न निकल जाए इस क्रांति से..और आज देश के छात्र सरकार से उम्मीद कर जंतर मंतर पर डटे हुए है । अक्सर कुछ लोग मुझको कहते रहते है यार तू मोदी और आरएसएस विरोधी है सारा दिन मोदी का विरोध करता है तो लो मेरे भाइयों आज मोदी जी की जमकर तारीफ कर रहा हूँ सुन लो 26 मई 2014 को मोदी जी ने शपथ ली थी वो आज का ही दिन था चलो मोदी जी के किए नेक और जनता हितैषी कार्य आज बताता हूँ।
पीएम बनते ही मोदी जी ने 10 लाख का सूट सिलवाया , गोल्ड की पट्टी वाला , उसके अलावा भी 50 पेंट सूट और फिट पजामी वाले कुर्ता पाजामा सिलवाए। 8400 करोड़ रुपया का अपने लिए एक जहाज खरीदा , 2 लाख की घड़ी , 2 लाख के जूते , एक लाख का पैन खरीदा। सुखा मिस्सा भोजना छोड़कर , रसियन मशरूम और युगांडा के काजू की रोटी खानी स्टार्ट की , दिन में 10-10 बार ड्रेस बदलनी चालू की,कनाडा का पानी पीना स्टार्ट किया। दिन में चार बार मेकअप करना स्टार्ट किया , मेकअप मैन परमानेंट ही रख लिया , 12 करोड़ की गाड़ी खरीदी , 150 करोड़ का हेलीकॉप्टर लिया, देश के कोने कोने का भ्रमण किया , गुफाओं में तपस्या ध्यान किया , पानी के नीचे जाकर भगवान की अराधना की , देश के हर मंदिर में घूमे, सरपंच के चुनाव से लेकर सीएम के चुनाव तक घर घर , गली गली ,शहर शहर , राज्य राज्य , जाकर चुनाव प्रचार किया वोट मांगे।
त्रिशूल हवा में लहरा करके डमरू बजाया , ढोल नगाड़े बजाए , कीर्तन भजन किया , डांस देखा , मोर , तितर , बंदर , बतख , चीते को चित्र खींचे , फोटोग्राफी की , वीडियो बनाए , पीएम हाउस में छोटे कद वाली गाय लेकर आए , उनके साथ फोटोग्राफी वीडियो रील बनाई , मोर को दाना पानी दिया , एक्सरसाइज करके दिखाई 56 अलग अलग शहर राज्यों की भैंसभूषा में सजे , सींगों वाली ड्रेस , आदिवासियों की ड्रेस , नागालैंड की पारंपरिक ड्रेस , केरला तमिलनाडु की धोती कुर्ता पहना,केरला तमिलनाडु की इडली दौसा रसम सांभर खाया , बिहार का मखाना लिट्टी चोखा खाया , पंजाब का लंगर खाया , बंगाल की झालमुडी खाई , नौका चलाई, असम में महिलाओं का डांस देखा , महिलाओं को चायपत्ती तुड़वाई , गीत गाए , ताली बजाई , खुदको चाय वाला बताया, 100 से भी अधिक बार विदेशों में यात्राएं की , सबके गले पड़े , ट्राइबल डांस देखा , पेड़ पौधे लगाए , 31 गोल्ड मेडल जीते , ताम्रपत्र वापिस लेकर आए , स्वागतम समरोह में रोटी बिलखती महिलाओं को चुप करवाया , विदेश में रैली की , मेलोडी बांटी , खी खी खी ही ही ही करके दिखाया , फोटो के लिए सभी विदेशी नेताओं से आगे आगे चले।
हर राज्य , हर धर्म ,हर जाति से अपना पुराना रिश्ता नाता बताया , बचपन की मनोहर कहानियां सुनाई। ये तो मैने मात्र ही 10% तारीफ की है मोदी जी सारे लिखने बैठे तो किताब छाप लो चाहे वैसे एक एक तारीफ आप भी कर सकते हो । एक उम्मीद दिखता है राहुल गांधी में पर आजकल राहुल गाँधी के सितारे ही ठीक नहीं है। NEET एग्जाम के लीक होने पर एक शब्द ना बोलने वाले नरेंद्र मोदी हर समय बाजी जीत जाते है । बहुत से ऐसे फोटो सोशल मीडिया पर घूम रहा है जिस तस्वीर में रोती हुईं दिख रहीं ये लड़कियां बंगलौर के एक NEET UG Re Exam को देने पहुंची थीं. लड़कियां 1.35 पर सेंटर के बाहर पहुंच गयी.
एग्जामिनेशन वाले ने कहा कि रिपोर्ट टाइम 1 बजे का था, आप पेपर नहीं दे सकते. असल में कांग्रेस पार्टी के एक राजनीतीक प्रोग्राम के चलते तीन जगह पर शहर का ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया था. ये लड़कियां उन्ही रास्तो पर फंस गयी ट्रैफिक में पेपर ना देने के और एक साल बर्बाद के कारण आंसू फूट पडे, जो कि नेचुरल है. अब दूसरी खबर है कि NEET छात्रों की परीक्षा में बाधा ना पडे, इसलिए मोदी जी एयरपोर्ट पर ही रुकें एक बीजेपी वाले ने पहले बोला भी था मोदीजी एयरपोर्ट पर ही नहा लेते हैँ. अब दो छात्राओं के पेपर छूटने के लिए कांग्रेस ज़िम्मेदार मानी जाएगी और 45 मिनट इंतजार के लिए मोदीजी तारीफ हासिल करेंगे. सोचिये NEET लीक का ज़िम्मेदार प्रशंसा पायेगा और संघर्ष करने वाला आलोचना सहेगा. समय भी गजब चीज है ना? तभी तो ऊपर मैंने लिखा है -मरी संवेदना, तानाशाही का अलग रूप, दिन व दिन मरते देश के नौजवान, देश बर्बाद ऐसे ही होता है क्या? आप सच – सच बताएंगे उम्मीद है ।


