Exit Poll 2025 Bihar: सीएम नीतीश ही बनेंगे

राहुल गांधी का वोट चोर गद्दी छोड़ Exit Poll धतता बता रहा है।   बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट तो 14 नवंबर को आएंगे, उससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए जिसमें एनडीए को जीत और महागठबंधन की हार की बात सामने आई है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 11 नवंबर को आखिरी चरण के मतदान के बाद  एग्जिट पोल आ गए हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं।ज्ञात रहे इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश की जदयू बहुत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसकी वजह ये बताई गई थी कि चिराग पासवान के कारण नीतीश कुमार को कई सीटों पर 2020 के चुनाव में नुकसान हुआ था। 

  • 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल लालू की राष्ट्रीय जनता दल, राजद को 75 सीटें, कांग्रेस को 19, सीपीआई (एमएल) को 12, सीपीआई को 2 और सीपीआईएम को 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं ओवैसी की एआईएमआईएम पांच सीटों पर जीती थी।
  •  2020 एनडीए के बीजेपी को 74 सीटों पर जीत मिली थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 43 सीटों पर जीती थी। तब एनडीए में शामिल मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी चार सीट पर और मांझी की हम को भी चार सीटों पर जीत मिली थी। 

साल 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो वोटिंग के बाद  अधिकतर सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। इनमें से कुछ एजेंसियों को छोड़कर यह अनुमान लगाया गया था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। जब चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई तो एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित हो गए और इसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए की सरकार बनी थी। ज्ञात रहेएग्जिट पोल एक चुनावी सर्वेक्षण होता है, इसमें मतदान के बाद जब वोट देकर लोग पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हैं तो सर्वे एजेंसी के लोग उनसे सवाल पूछते हैं। इसके बाद मिले जवाब के साथ हर विधानसभा में अलग-अलग पोलिंग बूथ से सैंपल साइज लिया जाता है। वोटिंग खत्म होने के बाद डेटा इकट्ठा कर वोटिंग के रुझान दिए जाते हैं और इससे पता चलता है कि जनता का रुख किस तरफ है और कौन सी पार्टी को कितनी सीटें, कितना वोट मिल सकता है। नए आकडे बता रहे हैं की वोट किसी को भी पड़ा है पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे

Change Language